अबोहर में श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य रामलीला का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। रामलीला के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गत रात्रि आयोजित कार्यक्रम में विधायक संदीप जाखड़ सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर विधायक संदीप जाखड़, एडवोकेट जीवन जोत बजाज (भाजपा जिला सचिव), अतिंद्रपाल प्रधान, राघव नागपाल और पुनीत अरोड़ा सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक संदीप जाखड़ ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक संदीप जाखड़ ने श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लब के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। रामलीला के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
